विज्ञापन दें / सहयोग करें

हिसार में ठंड से दूसरी मौत, लाडवा के खेत में मिला 72 साल के बुजुर्ग का शव

हिसार जिले में ठंड से दूसरी मौत दर्ज की गई है। लाडवा गांव के 72 वर्षीय महेंद्र का शव रविवार शाम को खेत में मिला। 15 जनवरी से लापता महेंद्र की तलाश के बाद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ठंड को मौत का कारण बताया गया है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

HighLights

  1. हिसार में ठंड से हुई दूसरी मौत।
  2. लाडवा गांव के 72 वर्षीय बुजुर्ग महेंद्र का शव मिला।
  3. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ठंड को मौत का कारण बताया।

जिले में सर्द मौसम में ठंड से दूसरी मौत हुई है। गांव लाडवा के रहने वाले 72 साल के बुजुर्ग महेंद्र का शव रविवार शाम को खेत में पड़ा मिला। पता चलने पर परिजन मौके पर पहुंची और पुलिस को मामले से अवगत करवाया।

पुलिस ने सोमवार सुबह शव का नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम करवा स्वजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के स्वजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ठंड के कारण मौत होना सामने आया है।

15 जनवरी को लापता हुए थे

पुलिस को दिए गए बयान में मृतक के स्वजनों ने बताया कि महेंद्र 15 जनवरी को घर पर अपने परिचित के पास जाने की बात कहकर घर से निकले थे। परिवार वालों ने सोचा कि वे परिचित के पास गए हुए है। लेकिन दो दिन गुजर जाने के बाद घर नहीं लौटे तो परिचित के पास फोन कर पूछा तो उन्होंने बताया कि महेंद्र यहां पर नहीं आए।

उसके बाद स्वजनों ने उसकी तलाश की और रविवार सुबह सदर थाना में महेंद्र की गुमशुदगी की रपट दर्ज करवाई। शाम को महेंद्र का शव खेत में माइनर के पास पड़ा मिला। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि महेंद्र की ठंड के कारण मौत हुई है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button