विज्ञापन दें / सहयोग करें
Trending

जशपुर: बगीचा जनपद क्षेत्र क्रमांक 2 से चुनावी मैदान में उतरेंगी श्रीमती पुष्पा रवि

जशपुर जिले के बगीचा जनपद क्षेत्र क्रमांक 2 (रौनी) से त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के लिए श्रीमती पुष्पा रवि ने अपनी दावेदारी ठोक दी है। छत्तीसगढ़ में आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही जनप्रतिनिधियों की सक्रियता बढ़ गई है और प्रत्याशी अपने चुनावी एजेंडे के साथ मैदान में उतरने लगे हैं।

जनपद क्षेत्र क्रमांक 2 के अंतर्गत रौनी, छिछली, साधापाठ, भड़िया और कुरकुरिया पंचायतें आती हैं। इन पंचायतों के विकास को लेकर श्रीमती पुष्पा रवि ने अपनी योजनाओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना, पेयजल संकट को समाप्त करना और सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता देना है।

जनकल्याणकारी योजनाओं पर रहेगा फोकस
श्रीमती पुष्पा रवि ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के लोगों तक शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने की होगी। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना और महतारी वंधन योजना जैसी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगी।” उन्होंने यह भी बताया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अलग से फंड की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि इसके लिए एक सक्रिय और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि होना जरूरी है।

विकास कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता
श्रीमती रवि ने क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि यदि वह चुनाव जीतती हैं, तो गांवों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी कार्य करेंगी। उनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई दिशा देना है, जिससे हर वर्ग को लाभ मिल सके।

जनता से समर्थन की अपील
श्रीमती पुष्पा रवि ने जनता से समर्थन मांगते हुए कहा कि वह अपने क्षेत्र को विकास की ओर ले जाने और समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, “मेरा उद्देश्य राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा करना है। मैं क्षेत्र के हर व्यक्ति की समस्या को अपनी समस्या समझूंगी और उसका समाधान करूंगी।”

श्रीमती पुष्पा रवि के चुनाव मैदान में उतरने से क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। अब देखना होगा कि जनता उन्हें कितना समर्थन देती है और यह क्षेत्र विकास की दिशा में किस ओर बढ़ता है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button