युवा नेता उमेश प्रधान की चुनावी एंट्री से जशपुर में बढ़ी सरगर्मी
जशपुर के उभरते युवा नेता उमेश प्रधान इन दिनों राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में हैं। सन्ना के मूल निवासी उमेश प्रधान एक साल पहले अपनी नौकरी छोड़कर समाज सेवा के लिए समर्पित हो गए थे। इससे पहले वे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहे और समाज के हर वर्ग के हितों के लिए कार्य किया। अब वे जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 1 से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल कर क्षेत्र का दौरा शुरू कर दिए हैं, जिससे इलाके की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
ग्रामवासियों की मांग पर लिया चुनावी फैसला
उमेश प्रधान शुरू में चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं थे, लेकिन क्षेत्र क्रमांक 1 के ग्रामवासियों की लगातार मांग और समर्थन को देखते हुए उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया। सन्ना क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता काफी अधिक है, और लोग उन्हें एक ऊर्जावान व जनहितैषी नेता के रूप में देखते हैं।
जनता में जबरदस्त उत्साह
उमेश प्रधान की चुनावी एंट्री से समर्थकों में उत्साह बढ़ गया है। जहां भी वे जा रहे हैं, लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं को समझने वाले नेता हैं, इसलिए उन्हें चुनाव में उतारने की मांग की गई।
चुनाव में रोचक मुकाबले के आसार
उनके चुनावी मैदान में उतरने से अन्य दावेदारों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। स्थानीय राजनीति में अब नया मोड़ आ गया है, और इस चुनावी मुकाबले को लेकर मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि उमेश प्रधान अपने समर्थन को वोटों में कितना बदल पाते हैं और चुनावी नतीजे क्या तस्वीर पेश करेंगे।












