विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ में इनको मिली नई जिम्मेदारियां, शैलेश गुप्ता बने संभागाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व ने सरगुजा संभाग में नई नियुक्तियां की हैं। सूरजपुर जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेश गुप्ता को संभागाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे पिछले छह वर्षों से जिला अध्यक्ष के रूप में वन कर्मचारियों के हित में कार्य कर रहे हैं और वर्तमान में उप वन क्षेत्रपाल के पद पर कार्यरत हैं। शांत स्वभाव और संगठन हित में समर्पित शैलेश गुप्ता के नेतृत्व से संघ को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

अविनाश शर्मा और तरुण रजक को भी बड़ी जिम्मेदारी

जशपुर जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष अविनाश शर्मा को संभागीय सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। वे संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और कार्यकुशलता के लिए पहचाने जाते हैं। वहीं, तरुण रजक को छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के उप प्रांताध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। मनेंद्रगढ़ से आने वाले तरुण रजक संगठन को एकजुट करने और कर्मचारी हित में लगातार कार्य करने के लिए जाने जाते हैं।

इन नई नियुक्तियों से सरगुजा संभाग के वन कर्मचारी संघ को नई दिशा और मजबूती मिलने की संभावना है। संघ के प्रदेश नेतृत्व को विश्वास है कि ये पदाधिकारी संगठन को आगे बढ़ाने और वन कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button