विज्ञापन दें / सहयोग करें

प्रसव पीड़ा में महिला, रास्ता नहीं… परिजनों ने खाट उठाकर तय किए 3 किलोमीटर

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सड़क और एंबुलेंस की सुविधा न होने से एक प्रेग्नेंट महिला को परिजनों को खाट पर लादकर 3 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। यह घटना मैनपुर विकासखंड के घुमरापदर स्थित कमारपारा की है, जहां प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को इलाज के लिए ले जाने के दौरान यह मजबूरी बनी।

जानकारी के अनुसार, कमारपारा गांव में सड़क की सुविधा नहीं है, जिसके कारण एंबुलेंस भी वहां तक नहीं पहुंच सकी। महिला की हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे खाट पर लिटाया और पैदल ही 3 किलोमीटर दूर तक ले गए। इस दौरान महिला प्रसव पीड़ा से जूझ रही थी।

इस घटना ने पीएम-जनमन योजना पर सवाल खड़े कर दिए हैं। योजना का उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, लेकिन यहां महिला को खाट पर ले जाने की नौबत आई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क न होने के कारण आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस जैसी सुविधाएं भी समय पर नहीं पहुंच पाती हैं। इससे गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

फिलहाल महिला को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के बाद आगे की चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button