विज्ञापन दें / सहयोग करें

जशपुर को मिली नई कमान: लोकतंत्र प्रहरी के जिलाध्यक्ष बने शिव प्रकाश तिवारी, रायपुर में सच्चिदानंद उपासने ने सौंपी जिम्मेदारी

रायपुर/जशपुर, 22 फरवरी 2026। प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती और नागरिक अधिकारों के संरक्षण के लिए कार्यरत संगठन लोकतंत्र प्रहरी ने अपने संगठनात्मक विस्तार के तहत जशपुर जिले की जिम्मेदारी शिव प्रकाश तिवारी को सौंपी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने ने रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उन्हें औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

राजधानी रायपुर में आयोजित गरिमामय समारोह में तिवारी की सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा और वैचारिक प्रतिबद्धता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा तथा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विशाल राजहंस की उपस्थिति रही। प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों और लोकतंत्र सेनानियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

ज्ञात हो कि लोकतंत्र प्रहरी, पूर्व संगठन लोकतंत्र सेनानी संघ का आधिकारिक उत्तराधिकारी है। संगठन का उद्देश्य लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना, नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा लोकतंत्र की रक्षा में हुए ऐतिहासिक संघर्षों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

नियुक्ति पर सच्चिदानंद उपासने ने विश्वास जताते हुए कहा कि जशपुर जैसे महत्वपूर्ण जिले में शिव प्रकाश तिवारी के नेतृत्व से संगठन को जमीनी मजबूती मिलेगी और संगठनात्मक विस्तार को नई गति मिलेगी।

वहीं, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश तिवारी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने जशपुर जिले में संगठन को मजबूत करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने को अपनी प्राथमिकता बताया।

घोषणा के बाद जशपुर जिले के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे जिले के लिए सकारात्मक और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम बताया है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button