विज्ञापन दें / सहयोग करें

पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ समाजसेवी जगेश्वर राम भगत के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय भगत का जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान, सेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए समर्पित रहा। वे वनवासी कल्याण आश्रम के समर्पित कार्यकर्ता थे और अपने सार्वजनिक जीवन में जनहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल और धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button