विज्ञापन दें / सहयोग करें

उधारी मांगने पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सिर्फ उधारी मांगी थी... जान लेने पर उतर आया आरोपी! घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर भेजा जेल।

रायगढ़ :- पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम और अनुविभागीय अधिकारी सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस की मुस्तैदी से गंभीर वारदात कुछ ही घंटों में सुलझा ली गई और आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गया।

घटना 3 अप्रैल को वार्ड क्रमांक 2 घरघोड़ा निवासी रघुनाथ हलवाई उर्फ राजा के साथ हुई, जब वह अपने दोस्त हुकेश्वर बहिदार उर्फ रिंकु के साथ ग्राम बहिरकेला निवासी विजित सिंह राजपूत उर्फ गोलू के घर उधारी की रकम मांगने गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, बातचीत के दौरान विजित सिंह ने पहले गाली-गलौच की और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए घर के भीतर से एक धारदार चाकू निकाल लाया। उसने रघुनाथ के पेट पर वार करने की कोशिश की, लेकिन रघुनाथ ने हाथ से बचाव किया, जिससे उसके अंगूठे पर गहरी चोट लगी और खून बहने लगा। इसके बाद आरोपी ने दोबारा हमला किया, जिसमें रघुनाथ के पेट और बाएं गाल पर गंभीर चोटें आईं।

घटना के वक्त मौजूद दोस्त रिंकु ने बीच-बचाव कर रघुनाथ को वहां से सुरक्षित निकाला और घायल अवस्था में थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले में अपराध क्रमांक 73/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(2), 115(2), 118(1) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया। जांच के दौरान साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर धारा 109(2) भी जोड़ी गई।

थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आरोपी विजित सिंह ठाकुर उर्फ गोलू (उम्र 34 वर्ष, निवासी बहिरकेला) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने अपराध स्वीकार कर घटना में प्रयुक्त चाकू पुलिस को सौंप दिया, जिसे गवाहों की उपस्थिति में जब्त किया गया। पर्याप्त सबूत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button