विज्ञापन दें / सहयोग करें

जशपुर में नायब तहसीलदार को रिश्वतखोरी के मामले में 3 साल की सश्रम जेल

जशपुरनगर, 1 जुलाई 2025

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जिले में पहली बार किसी वरिष्ठ राजस्व अधिकारी को सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। विशेष न्यायाधीश सत्येन्द्र कुमार साहू की अदालत ने नायब तहसीलदार कमलेश कुमार मिरी को दोषी करार देते हुए 3 वर्ष का सश्रम कारावास और ₹50,000 जुर्माना की सजा सुनाई।

मामला वर्ष 2020 का है, जब तत्कालीन नायब तहसीलदार मिरी ने ग्राम बालाछापर निवासी अनोज कुमार गुप्ता से ज़मीन के नामांतरण व प्रमाणीकरण के लिए ₹3 लाख की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर ने जाल बिछाया और ₹50,000 की पहली किस्त लेते हुए आरोपी को तहसील कार्यालय में रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक सी.पी. सिंह ने ठोस साक्ष्य और गवाह पेश किए, जिनमें रिश्वत की रकम की बरामदगी, ACB रिपोर्ट और रासायनिक परीक्षण शामिल था।

न्यायालय ने टिप्पणी की:

“रिश्वत लेना न केवल अपराध है, बल्कि यह जनता के विश्वास को भी तोड़ता है। ऐसे मामलों में कठोर सजा आवश्यक है।”

इस ऐतिहासिक फैसले को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मजबूत संदेश के रूप में अनोज कुमार गुप्ता देख रहे है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button