कुनकुरी पुलिस ने चोरी के आरोपी को कुछ ही घंटों में किया गिरफ्तार
कुनकुरी :बंद दुकान में सेंध लगाकर चोरी करने वाले आरोपी प्रिंस राज तिर्की सुखबासु पारा कुनकुरी को कुनकुरी पुलिस ने सूचना के चंद घंटों में चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।प्रार्थी पवन चौधरी ने 3 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 फरवरी को दुकान बंद कर बाहर जाने के बाद अज्ञात व्यक्ति ने टीन की चादर उखाड़कर चोरी कर ली। 24 फरवरी को लौटने पर उसने पाया कि गैस चूल्हा, लोहे का तराजू, बिस्किट, कोल्ड ड्रिंक की पेटी और गल्ले के ₹500 सहित कुल ₹10,000 का सामान चोरी हुआ था। पुलिस जांच में प्रिंस राज तिर्की को चोरी के दिन दुकान के आसपास देखा गया था। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया, और पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। मंगलवार की शाम 5 बजे कुनकुरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुनील सिंह, उपनिरीक्षक संतोष तिवारी, प्रधान आरक्षक छवि कांत पैंकरा, आरक्षक चंद्रशेखर बंजारे और गणेश यादव की अहम भूमिका रही।












