जनपद पंचायत जशपुर में अध्यक्ष भाजपा तो उपाध्यक्ष कांग्रेस के चुने गए।
जनपद पंचायत जशपुर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए 4 मार्च को मतदान संपन्न हुआ, जिसमें भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला देखने को मिला।
अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से गंगा राम भगत और कांग्रेस की ओर से संजय कुमार लकड़ा ने नामांकन भरा था। 14 जनपद सदस्यों ने मतदान किया, जिसमें गंगा राम भगत को 10 वोट और संजय लकड़ा को 4 वोट मिले। 6 वोटों से जीत दर्ज कर गंगा राम भगत जशपुर जनपद पंचायत के नए अध्यक्ष बने।
उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित रचना कुशवाहा और सावित्री सिंह के बीच चुनाव हुआ। रचना कुशवाहा को 8 वोट, जबकि सावित्री सिंह को 6 वोट मिले। 2 वोटों से जीतकर रचना कुशवाहा जनपद पंचायत की उपाध्यक्ष बनीं। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और प्रशासन ने निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित किया। जनपद पंचायत के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।











