पत्नी ने पति की हत्या कर शव सूटकेस में छिपाया, फिर हुई फरार
आरोपिया की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएंगे हत्या के कारण
जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के भिंजपुर गांव में सूटकेस से मिली व्यक्ति की लाश, पत्नी पर हत्या का शक
➡️ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपिया की तलाश तेज की
➡️ पत्नी ने पति की हत्या कर शव को सूटकेस में छिपाया, फिर हुई फरार
➡️ आरोपिया की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएंगे हत्या के कारण
📌 घटना का विवरण :
दिनांक 09 नवम्बर 2025 को ग्राम भिंजपुर निवासी विनोद मिंज (45 वर्ष) ने थाना दुलदुला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई संतोष भगत (43 वर्ष) अपनी पत्नी आरोपिया के साथ गांव में रहता था। दोनों के बीच 07 नवम्बर को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपिया ने कोरबा में रहने वाली अपनी मंझली बेटी को फोन किया, जिसे कॉल पर माता-पिता के झगड़े की आवाज सुनाई दी।
अगले दिन 08 नवम्बर को आरोपिया ने उसी बेटी को फिर फोन कर बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है और शव को कम्बल में लपेटकर सूटकेस में रख दिया है। बेटी तुरंत अपने पति के साथ 09 नवम्बर को गांव पहुंची और बड़े पिता विनोद मिंज को घटना की जानकारी दी।
विनोद मिंज ने तत्काल थाना दुलदुला में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज किया।
📍पुलिस की कार्रवाई :
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक के घर की तलाशी ली, जहां गहरे लाल रंग का ट्रॉली सूटकेस मिला। गवाहों की मौजूदगी में जब सूटकेस खोला गया तो उसमें मृतक का शव कम्बल से ढंका हुआ पाया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
आरोपिया घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और गिरफ्तारी के लिए टीम महाराष्ट्र रवाना कर दी गई है।
📢 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना जारी है। आरोपिया की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के पीछे के असली कारणों का खुलासा किया जाएगा।











