विज्ञापन दें / सहयोग करें

कहीं जयचंद न ले डूबे बीजेपी की नैया!, घरघोड़ा में भीतरघात से बिगड़ रहा चुनावी गणित

भीतरघातियों से घिरा है बीजेपी का किला!

घरघोड़ा नगर पंचायत चुनाव में बीजेपी की नैया मझधार में फंसती दिख रही है। ट्रिपल इंजन सरकार के सपने के साथ बीजेपी ने जीत की पूरी तैयारी की थी, लेकिन अब भीतरघात की आहट ने पार्टी नेतृत्व की नींद उड़ा दी है। शुरुआती बढ़त के बाद बदले समीकरणों ने बीजेपी की रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भीतरघातियों से घिरा है बीजेपी का किला!

सूत्रों की मानें तो बीजेपी को इस बार विपक्ष से उतना खतरा नहीं है, जितना अपनों से ही है। टिकट कटने से नाराज कार्यकर्ता और असंतुष्ट नेता भीतर ही भीतर पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ खेल कर रहे हैं। पार्टी के भीतर बैठे ये जयचंद कांग्रेस से भी ज्यादा घातक साबित हो रहे हैं। चुनावी मौसम में भितरघात के ये साये पार्टी के लिए भारी पड़ सकते हैं।

समर्थकों की नाराजगी या सत्ता की लड़ाई?

चर्चा यह भी है कि कई दिग्गज नेता अपने चहेतों को टिकट न मिलने से नाराज हैं और अब अंदरखाने से चुनावी गणित बिगाड़ने में लगे हैं। टिकट कटने से बौखलाए नेता भले ही खुलकर कुछ न कह रहे हों, लेकिन अंदर ही अंदर पूरा खेल सेट कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, कुछ असंतुष्ट नेता विपक्षी खेमे से भी सांठगांठ कर रहे हैं, जिससे बीजेपी को करारा झटका लग सकता है।

कैसे संभालेगी बीजेपी इस बगावत को?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि बीजेपी नेतृत्व इन भीतरघातियों को कैसे संभालेगा? क्या पार्टी इन गद्दारों को पहचान पाएगी या फिर चुनावी रण में अपनों के ही वार से धराशाई हो जाएगी? अगर जल्द ही इस सियासी जंग में जयचंदों पर नकेल नहीं कसी गई, तो बीजेपी की नैया पार लगने से पहले ही डूब सकती है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button