विज्ञापन दें / सहयोग करें

126 करोड़ की लागत से जशपुर में 42 नई सड़कों का निर्माण, गांव-गांव तक पहुंचेगा विकास

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत जिले में 126 करोड़ रुपए की लागत से 42 नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने की संभावना है।


स्वीकृत सड़कों में जशपुर विकासखंड में 5, मनोरा में 7, दुलदुला में 7, कुनकुरी में 13 और फरसाबहार में 10 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इन परियोजनाओं से जिले के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा।


सड़क और पुल-पुलियों के लगातार निर्माण से न केवल संपर्क व्यवस्था मजबूत हो रही है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिल रहा है। किसानों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी, वहीं निर्माण कार्यों से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी बेहतर होगी, जिससे विशेष रूप से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों को लाभ मिलेगा।


इन विकास कार्यों से प्रभावित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्य सरकार के प्रति आभार जताया है। उनका कहना है कि क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button