विज्ञापन दें / सहयोग करें

‘प्रभुत्व स्थापित करने के लिए सैन्य बल का प्रयोग चिंताजनक’, दुनिया में चल रही उथल-पुथल पर पोप लिओ ने क्या कहा?

पोप लिओ ने वैश्विक प्रभुत्व के लिए सैन्य बल के प्रयोग को चिंताजनक बताया, जिससे शांति और अंतरराष्ट्रीय कानूनी व्यवस्था कमजोर हो रही है। उन्होंने वेटिकन में राजदूतों को संबोधित करते हुए वेनेजुएला में मानवाधिकारों की सुरक्षा और यूक्रेन में तत्काल युद्धविराम की अपील की। पोप ने संवाद के बजाय बल पर आधारित कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय संगठनों की कमजोरी पर भी चिंता व्यक्त की।

 पोप लिओ ने कहा कि वैश्विक स्तर पर प्रभुत्व स्थापित करने के लिए सैन्य बल का प्रयोग चिंताजनक है। इससे शांति और द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की अंतरराष्ट्रीय कानूनी व्यवस्था कमजोर हो रही है। हालांकि लिओ ने उन देशों का नाम नहीं लिया, जिन्होंने बल का सहारा लिया।

पोप ने शुक्रवार को वेटिकन में विभिन्न देशों के राजदूतों को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने वेनेजुएला में मानवाधिकारों की सुरक्षा की भी अपील की। पोप लिओ ने कहा कि वैश्विक संघर्षों से निपटने में अंतरराष्ट्रीय संगठनों की कमजोरी विशेष रूप से चिंता का विषय है।

‘वेनेजुएला के लोगों की इच्छा करें सम्मान’

पोप ने कहा, संवाद आधारित कूटनीति के बजाय बल पर आधारित कूटनीति का चलन बढ़ रहा है। युद्ध के प्रति उन्माद फैल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाने का जिक्र करते हुए पोप ने विश्व के विभिन्न देशों की सरकारों से अपील की कि वे वेनेजुएला के लोगों की इच्छा का सम्मान करें।

यूक्रेन में युद्धविराम की अपील की

उन्होंने कहा कि वेनेजुएला वासियों के मानव और नागरिक अधिकारों की सुरक्षा करनी चाहिए। लिओ ने यूक्रेन में तत्काल युद्धविराम की अपील दोहराई।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button