विज्ञापन दें / सहयोग करें

लखनऊ में बनकर तैयार हो रहा एक और पुल, 2026 में रफ्तार भरेंगे वाहन; 5 लाख की आबादी को म‍िलेगा सीधा फायदा  

करीब पांच लाख आबादी को केसरी खेड़ा आरओबी बनते ही राहत मिलेगी। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम इस फ्लाईओवर को मार्च 2026 में आम लोगों के लिए शुरू कर देगा। वर्तमान में इस आरओबी का सेतु निगम की ओर से होने वाले अस्सी प्रतिशत काम में 75 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। वहीं रेलवे क्रॉसिंग पर चल रहे बीस प्रतिशत काम में सेतु निगम आठ प्रतिशत कर लिया है।

HighLights

  1. केसरी खेड़ा आरओबी मार्च 2026 तक होगा शुरू
  2. आरओबी बनने से पांच लाख लोगों को मिलेगा फायदा
  3. 84 करोड़ की लागत से बन रहा है आरओबी

 करीब पांच लाख आबादी को केसरी खेड़ा आरओबी बनते ही राहत मिलेगी। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम इस फ्लाईओवर को मार्च 2026 में आम लोगों के लिए शुरू कर देगा। वर्तमान में इस आरओबी का सेतु निगम की ओर से होने वाले अस्सी प्रतिशत काम में 75 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। वहीं रेलवे क्रॉसिंग पर चल रहे बीस प्रतिशत काम में सेतु निगम आठ प्रतिशत कर लिया है। इस बार सेतु निगम ही रेलवे हिस्से का काम भी पूरा कर रहा है। स्थानीय लोगों को परेशानी न हो, उसके लिए वाहनों का आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाकर भी दिया गया है। अभियंताओं का दावा है कि अब कोई आरओबी के निर्माण में बाधा नहीं है।

केसरी खेड़ा आरओबी को 84 करोड़ की लागत से सेेतु निगम वर्ष 2024 से बना रहा है। आरओबी के निर्माण में कुछ माह एक मकान बाधा बना था। बाद में भवन स्वामी द्वारा स्वयं अवैध निर्माण के हिस्से को तोड़ लिया गया। इसके बाद से काम की रफ्तार बढ़ गई थी। अधिकारियों ने बताया कि यह आरओबी एक किमी. लंबा बनाया जा रहा है। लखनऊ के दक्षिणी हिस्से की लगभग पांच लाख आबादी को सीधा फायदा होगा।

इन क्षेत्र के लोगों को सबसे अधिक मिलेगी सहूलियत

केसरी खेड़ा आरओबी के बनने से केसरीखेड़ा, महाराजापुरम, बालकृष्ण नगर, पंडित खेड़ा, लक्ष्मी विहार, सदरौना, गोकुल स्टेट, भवानीपुरम, चुन्नू खेड़ा, गंगा खेड़ा और पारा जैसे इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वर्तमान में दर्जनों पर केसरी खेड़ा रेलवे क्रासिंग बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब यह इंतजार चंद महीनों में खत्म होने वाला है।

यहां भी मिलेगा फायदा

केसरी खेड़ा फाटक बंद होने से आए दिन यहां से गुजरने वाले लोगों को 15 से 20 मिनट खराब होते थे, अब यह समय बचेगा। इसके साथ ही आरओबी लखनऊ-कानपुर और लखनऊ-हरदोई रोड के बीच सीधा लिंक प्रदान करेगा, जिससे यातायात का दबाव कम होगा और आवाजाही सुगम होगी। एलडीए की योजनाओं को लाभ भी मिलेगा। इसमें अनंतनगर योजना (मोहान रोड) को भी इससे सीधा फायदा मिलेगा।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button