विज्ञापन दें / सहयोग करें

फरसाबहार से अंबिकापुर जा रही राजधानी बस पलटी, महिला की मौत, कई घायल

जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम बरजोर में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। फरसाबहार से अंबिकापुर जा रही राजधानी बस (क्रमांक सीजी 15 ईएफ 5028) अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

Sach aap tak

इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जिसका शव बस के नीचे दबा हुआ था। शव को निकालने का प्रयास जारी है।

वहीं, इस दुर्घटना में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल कांसाबेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

ग्राम बरजोर में हुए इस हादसे से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button