‘गंभीर किधर है देख रहा है ना’, विजय हजारे ट्रॉफी में दिखा रोहित का हिटमैन अवतार तो फैंस ने लगाए जमकर नारे
रोहित शर्मा ने कुल 37वां लिस्ट ए शतक जमाते हुए 93 गेंदों में 155 रन बनाए। रोहित ने सिक्किम के अनुभवहीन गेंदबाजों के सामने 62 गेंद में शतक और 91 गेंद में 150 रन बनाए। यह विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा का दूसरा शतक रहा। इससे पहले 17 साल पहले 2008 में रोहित ने विजय हजारे ट्रॉफी में शतक जड़ा था।
HighLights
- रोहित शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी में जड़ा शतक
- सिक्किम के खिलाफ खेली 155 रन की ताबड़तोड़ पारी
- फैंस ने गौतम गंभीर का उड़ाया मजाक
घरेलू क्रिकेट में वनडे प्रारूप में खेले जाने वाली विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दिन ही दिन शतकों का अंबार लग गया। बुधवार को रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के बीच वैभव सूर्यवंशी, सकीबुल गनी जैसे युवा सितारों ने भी चमक बिखेरी। सात साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी खेलने वाले रोहित शर्मा ने बिल्कुल ‘हिटमैन’ शैली में शतकीय पारी खेलकर गुलाबी शहर के क्रिकेटप्रेमियों को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शानदार तोहफा दिया।
दिखा रोहित का हिटमैन अवतार, 62 गेंद में जड़ा शतक
सात साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी खेलने वाले रोहित शर्मा ने बिल्कुल ‘हिटमैन’ शैली में शतकीय पारी खेलकर गुलाबी शहर के क्रिकेटप्रेमियों को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शानदार तोहफा दिया। इस मुकाबले को देखने के लिए 20000 से ज्यादा लोग स्टेडियम में जमा थे। रोहित ने 37वां लिस्ट ए शतक जमाते हुए 93 गेंदों में 155 रन बनाए। रोहित ने सिक्किम के अनुभवहीन गेंदबाजों के सामने 62 गेंद में शतक और 91 गेंद में 150 रन बनाए।













