संजय दत्त की बुआ की वजह से शुरू हुई थी सुनील दत्त और नरगिस की प्रेम कहानी, एक्टर की बहन ने खोला राज
सुनील दत्त और नरगिस हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में शुमार थे। इनकी लव स्टोरी को लेकर शोबिज में खूब चर्चा की जाती है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इन दोनों की प्रेम कहानी कब और कैसे शुरू हुई थी।
फिल्मी दुनिया के कई सेलेब्स ऐसे हैं, जिनकी रील लाइफ जोड़ी रियल लाइफ में भी हिट रही। इस मामले में दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त और अभिनेत्री नगरिस दत्त का नाम शामिल होता है। बेशक आज संजय दत्त के माता-पिता इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन इनकी लव स्टोरी को लेकर अक्सर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म रहता है।
कई लोगों को मानना है कि मदर इंडिया के सेट सुनील दत्त और नरगिस की प्रेम कहानी का आगाज हुआ था। लेकिन सच्चाई कुछ और है, जिसके बारे में संजय दत्त की छोटी बहन प्रिया दत्त ने हाल ही में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि उनकी बुआ की वजह से मम्मी-पापा का प्यार परवान चढ़ा था।
कैसे शुरू हुई सुनील और नरगिस की लव स्टोरी
फिल्म मदर इंडिया की शूटिंग के दौरान सेट पर आग लगने के दौरान अभिनेता सुनील दत्त ने नर्गिस की जान बचाई थी। उसके बाद दोनों एकदूसरे से प्रेम करने लगे थे। इस कहानी को लेकर सुनील की बेटी प्रिया दत्त ने एक साक्षात्कार में बताया कि मैंने यह बात आपने पिता जी से भी पूछी थी कि आपने मम्मा को आग से बचाया था, फिर आप दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। उन्होंने कहा बिल्कुल नहीं। उस स्थिति में कोई और होता तो उसे भी बचाता।













