विज्ञापन दें / सहयोग करें

जशपुर में देर रात आगजनी: तीन मुर्गा दुकानें जलकर राख, असामाजिक तत्वों पर संदेह

जशपुर के कदम टोली मार्ग पर मंगलवार देर रात आगजनी की घटना हुई, जिसमें तीन मुर्गा दुकानें जलकर राख हो गईं। बुधवार की सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार दुकानदार मुनेश, बजरंग और संतराम तिरपाल लगाकर अपनी आजीविका चला रहे थे। बुधवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उनकी दुकानें पूरी तरह से जल चुकी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 3 बजे हुई। आग की सूचना मिलने पर पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंची, लेकिन दुकानें कच्ची होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। दुकानदारों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, जिससे उन्हें संदेह है कि यह कृत्य असामाजिक तत्वों द्वारा किया गया होगा।

इस घटना के बाद तीनों दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है, जिससे उनकी आजीविका संकट में पड़ गई है। अब उन्हें दोबारा अपने व्यवसाय को खड़ा करने के लिए नए सिरे से शुरुआत करनी होगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button