विज्ञापन दें / सहयोग करें

Vedanta Big News: अनिल अग्रवाल की कंपनी को लगा ₹1255 करोड़ का झटका! ओडिशा सरकार ने भेजा नोटिस

वेदांता की सहायक ESL Steel को ओडिशा सरकार से ₹1,255 करोड़ का नोटिस मिला है। यह नोटिस खनन विकास समझौते का पालन न करने और उत्पादन में कमी के आरोप में भेजा गया है। वेदांता ने इस मांग को निराधार बताते हुए कानूनी चुनौती देने का फैसला किया है। कंपनी इस नोटिस के खिलाफ अदालत में रोक लगाने और इसे रद्द करने की अपील करेगी। शुक्रवार को वेदांता के शेयर में तेजी देखी गई, लेकिन निवेशक सोमवार को स्थिति पर नजर रखेंगे।

HighLights

  1. वेदांता की ESL Steel को ₹1255 करोड़ का नोटिस।
  2. ओडिशा सरकार ने खनन उत्पादन में कमी का आरोप लगाया।
  3. कंपनी कानूनी लड़ाई लड़न और नोटिस रद्द कराने को तैयार।

 दिग्गज माइनिंग कंपनी वेदांता लिमिटेड (Vedanta Share Price) के लिए ओडिशा से एक परेशान करने वाली खबर आई है। कंपनी की सहायक इकाई ESL Steel Limited को ओडिशा सरकार की तरफ से ₹1,255 करोड़ (विस्तृत राशि: ₹12,55,37,61,591) चुकाने का नोटिस मिला है।

यह नोटिस कोइरा सर्किल के खनन उप-निदेशक कार्यालय ने भेजा है। यह खबर आते ही मार्केट में हड़कंप मच गया है, लेकिन क्या इसका असर कंपनी के शेयरों पर पड़ेगा? आइए जानते हैं पूरा मामला।

आखिर क्यों मांगा गया इतना बड़ा जुर्माना?

ओडिशा सरकार का आरोप है कि कंपनी ने ‘माइनिंग डेवलपमेंट एंड प्रोडक्शन एग्रीमेंट’ की शर्तों का पालन नहीं किया। नोटिस के मुताबिक, आरोप है कि ESL Steel ने अपने बीआईसीओ (BICO) और फीग्रेड (Feegrade) खनन पट्टों में तय लक्ष्य से कम खनन (Shortfall in Production) किया है।

यह कार्रवाई खनिज रियायत नियम, 2016 के नियम 12(A) के तहत की गई है। सरकार का कहना है कि कंपनी ने चौथे साल में न्यूनतम उत्पादन लक्ष्य पूरा नहीं किया।

वेदांता ने क्या जवाब दिया?

इतने बड़े नोटिस के बाद वेदांता ने भी सख्त रुख अपनाया है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि वे इस मांग को नहीं मानते। कंपनी के बयान के मुताबिक ईएसएल स्टील का कहना है कि उन्होंने नोटिस का मूल्यांकन किया है और उनका मानना है कि सरकार का दावा योग्यता (Merit) के आधार पर सही नहीं है।

कंपनी ने कहा है कि वह इस नोटिस के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगी और कोर्ट से इस मांग पर रोक (Stay) लगाने और इसे रद्द करने की अपील करेगी।

शेयर बाजार पर कैसा रहा असर?

शुक्रवार को बाजार बंद होते समय वेदांता के शेयर में 0.78% की तेजी देखी गई और यह ₹681.05 पर बंद हुआ। आमतौर पर ऐसी खबरों से शेयर टूट जाते हैं, अब सोमवार को निवेशकों की इस शेयर पर नजर रहेगी।

“शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।”

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button