विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़ की पहली सौर ऊर्जा परियोजना: कुंजारा पंचायत बनी बिजली उत्पादक

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के ग्राम कुंजारा में स्थापित 280 कि०वॉ० क्षमता का ऑन-ग्रिड सौर ऊर्जा संयंत्र राज्य में अपनी तरह की पहली परियोजना बन गई है। क्रेडा द्वारा स्थापित यह संयंत्र ग्राम पंचायत को न केवल बिजली उत्पादक बना रहा है, बल्कि उसे आर्थिक रूप से सशक्त भी कर रहा है। इस परियोजना से ग्राम पंचायत को अनुमानित रूप से 18.75 लाख रुपये का वार्षिक लाभांश प्राप्त होगा, जिससे ग्राम पंचायत की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

यह अनूठी परियोजना ग्राम पंचायत को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। संयंत्र से प्रति वर्ष लगभग 4 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन होगा, जिससे प्राप्त होने वाले लाभांश को ग्राम पंचायत अपने ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर ग्राम के विकास एवं उन्नयन कार्यों में उपयोग कर सकेगी। यह पहल ग्राम पंचायत को अपने आय के स्रोत बढ़ाने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगी।

ग्राम कुंजारा में स्थापित यह सौर ऊर्जा संयंत्र राज्य की पहली ऐसी परियोजना है, जहाँ ग्राम पंचायत को सीधे सौर ऊर्जा उत्पादन से जोड़ा गया है। इसका मुख्य लक्ष्य ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें अपने विकास कार्यों के लिए स्ववित्त पोषित होने का अवसर प्रदान करना है। यह मॉडल छत्तीसगढ़ में ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस आर्थिक मजबूती को देखते हुए, निकट भविष्य में अन्य पंचायतों द्वारा भी अपने ग्रामों में ऑन-ग्रिड सौर संयंत्र स्थापित करने और आर्थिक रूप से सशक्त होने का प्रयास किया जाएगा। ग्राम कुंजारा में विद्युत उत्पादन से प्राप्त लाभांश की जानकारी अन्य ग्राम पंचायतों के लिए एक प्रेरणा और रोल मॉडल का काम करेगी।

आने वाले दिनों में यह स्पष्ट हो जाएगा कि ग्राम पंचायत कुंजारा अपने ग्राम के विकास हेतु छत्तीसगढ़ में स्ववित्त पोषित होते हुए, राज्य सूची में प्रथम पायदान पर होगा। यह परियोजना छत्तीसगढ़ में एक नया प्रतिमान स्थापित करेगी, जहाँ स्थानीय निकाय अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी मजबूत हो सकेंगे।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button