विज्ञापन दें / सहयोग करें

बलौदाबाजार में युवक की चाकू मारकर हत्या: आपसी रंजिश में दो गुटों की झड़प में दो घायल; तीन-चार हमलावरों की पहचान हुई – baloda bazar News

बलौदाबाजार जिले के ग्राम खटियापाटी में देर रात दो गुटों के बीच हुई झड़प में एक 21 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस हिंसक घटना में लगभग 20-25 युवक शामिल थे, जिसमें दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

.

यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खटियापाटी की है। पुरानी बस्ती टॉकीज चौक निवासी हरीश शायर (21) अपने गांव सुढेला गया हुआ था। जानकारी के अनुसार, रात करीब साढ़े आठ बजे कुछ युवकों ने हरीश का रास्ता रोककर विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर हमलावरों ने हरीश पर चाकू से वार कर दिया। हरीश को बचाने आए दीप कुर्रे (19) और साहिल शायर (19) पर भी हमलावरों ने हमला किया।

घटना के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने हरीश को मृत घोषित कर दिया। दीप कुर्रे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया है, जबकि साहिल शायर का इलाज बलौदाबाजार जिला अस्पताल में चल रहा है।

हमलावरों ने भाई को रोककर मारपीट की और चाकू मार दिया

पीड़ित साहिल शायर ने बताया कि हमलावरों ने उनके भाई को रोककर मारपीट की और चाकू मार दी। जब वे बीच-बचाव के लिए गए, तो उन्हें भी चोटें आईं।

घटना में तीन-चार लड़कों की पहचान कर ली गई है

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अभिषेक सिंह ने जानकारी दी कि इस मामले में तीन-चार लड़कों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया कि आपसी रंजिश के चलते हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हुई है और घायलों का इलाज जारी है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button