विज्ञापन दें / सहयोग करें

मोदी सरकार के 11 साल में देश ने किया ऐतिहासिक विकास : अजीत सिंह भोगल

बिलासपुर/घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)

भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल द्वारा स्वर्णिम अमृत काल : गरीब कल्याण से विकसित भारत के 11 वर्ष विषय पर संकल्प से सिद्धि कार्यशाला का आयोजन स्व. लखीराम अग्रवाल सभा भवन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अजीत सिंह भोगल (संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के जिला सहसंयोजक) ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्षों में भारत ने अभूतपूर्व विकास किया है।

उन्होंने बताया कि पहले भारत हथियारों और मिसाइलों का आयातक था, लेकिन अब निर्यातक राष्ट्र बन चुका है। किसानों, गरीबों और आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने कहा कि मोदी ने विदेश नीति को मज़बूत बनाया है। भारत की वैश्विक छवि इतनी मजबूत हुई है कि अब पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की जाती है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का सम्मान बढ़ा है। पहले भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी, अब चौथे स्थान पर पहुंच गई है — यह बदलते भारत की पहचान है।

कार्यक्रम के समापन पर कोंटा नक्सली हमले में शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखकर घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

कार्यक्रम का संचालन नारायण गोस्वामी ने किया तथा आभार जगदीश साव ने व्यक्त किया।

उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता:
शैलेंद्र यादव, शोभा कश्यप, नारायण गोस्वामी, जगदीश साव, वंदना महेश चंद्रिकापुरे, संजय यादव, नारायण तावड़कर, महेश चंद्रिकापुरे, संजय गुप्ता, विकास यादव, कविता वर्मा, पूनम श्रीवास, रीना गोस्वामी, दीपशिखा यादव, संजू गुप्ता, मीना गोस्वामी, हाजी जुबेर, साहिल कश्यप, चांदना गोस्वामी, अजय भट्ट, विनय अग्रवाल, शिव पटेल, कैलाश गुप्ता, किशोर शुक्ला, शंकर मानिकपुरी, उषा भांगे, ज्योति मिश्रा, पूजा, भोला यादव, शुभम यादव, पप्पू ठाकुर, भावना मेश्राम, सुनीता सोनवानी, रंजीत यादव, राजा यादव, अभिषेक, गौतम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button