विज्ञापन दें / सहयोग करें

कोरबा में सूने मकान से 3 लाख की चोरी: 3 आरोपी गिरफ्तार, सोना-चांदी और बाइक बरामद – Korba News



कोरबा मानिकपुर चौकी पुलिस ने सूने मकान में हुई लाखों की चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से सोना-चांदी के जेवरात, नगदी और अन्य सामान बरामद किया गया है। यह घटना 10 मार्च 2026 को मानिकपुर चौकी क्षेत्र के रविशंकर नगर में हुई थी। सुबह करीब 8 बजे अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर प्रवेश किया था। उन्होंने घर से सोना-चांदी के जेवरात, लगभग 5000 रुपए नकद और अन्य सामान सहित कुल 2 से 3 लाख रुपए मूल्य की चोरी को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में अरुण कुमार सतनामी (22, निवासी बाराठर, जिला सक्ती), देवेंद्र कुमार धीवर उर्फ अंडा (20, निवासी जेंजपुर, जिला सक्ती) और आकाश यादव (20, निवासी दर्री, जिला कोरबा) को गिरफ्तार किया है। मानिकपुर चौकी पुलिस के अनुसार, इस चोरी के मामले में पहले भी तीन अन्य आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक बाइक भी बरामद की गई है। कोरबा में वाशिंग मशीन चोरी की कोशिश इसी बीच, कोरबा पुलिस ने एक अन्य घटना में देर रात गश्त के दौरान वाशिंग मशीन चोरी कर ले जा रहे एक चोर को देखा। हालांकि, पुलिस को देखकर आरोपी वाशिंग मशीन छोड़कर फरार हो गया। यह घटना 24-25 मार्च 2026 की दरमियानी रात की है। कोतवाली थाना पुलिस गश्त कर रही थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति पीठ पर वाशिंग मशीन लादकर ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। बरामद वाशिंग मशीन की पहचान राजू पटेल (40, निवासी राताखार) ने अपनी हायर कंपनी की वाशिंग मशीन (कीमत लगभग 15,000 रुपए) के रूप में की है। इसके अतिरिक्त, उनके पड़ोसी के घर से सैमसंग कंपनी का एक मोबाइल (कीमत लगभग 10,000 रुपए) भी अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी किया गया था।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button