विज्ञापन दें / सहयोग करें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कार्यकारिणी घोषित: टीम में 41 सदस्य शामिल, पंकज तिवारी बने कोषाध्यक्ष, राकेश मसीह महामंत्री और मुद्रिका सर्राटी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी – Gaurela News



गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा जिला अध्यक्ष गंजमती भानु के नेतृत्व में की गई है। इस 41 सदस्यीय टीम में संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी में पंकज तिवारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। राकेश मसीह को महामंत्री और मुद्रिका सर्राटी को उपाध्यक्ष का दायित्व मिला है। इसके अतिरिक्त, नारायण शर्मा, अशोक शर्मा, पुष्पराज सिंह ठाकुर, संतोष ठाकुर, बेचू अहिरेज, कमाल ख़ान, अमोल पाठक, लालचंद सोनवानी, मूलचंद कुशराम, विनय चौबे और शिवास दुबे सहित कई अन्य पदाधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। कार्यकारिणी की घोषणा के बाद जिला अध्यक्ष गंजमती भानु ने कहा कि सभी पदाधिकारी मिलकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। गंजमती भानु ने विश्वास जताया कि नई टीम के साथ संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना किया जाएगा। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मरवाही के पूर्व विधायक केके ध्रुव, लोकसभा प्रभारी प्रशांत मिश्रा और जिला संगठन प्रभारी शैलेश पांडे का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button