विज्ञापन दें / सहयोग करें

जन्मदिन मनाने गया युवक नदी में डूबा: SDRF कर रही तलाश, परिजनों के मना करने पर भी गया था दोस्तों के साथ – Raipur News



राजधानी रायपुर के मुजगहन थानाक्षेत्र में स्थित सातपाखर इलाके में जन्मदिन मनाने गए एक युवक के नदी में डूबने से हड़कंप मच गया। घटना मुजगहन थाना क्षेत्र की है, जहां 20 वर्षीय युवक रूपेश देवांगन का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। जानकारी के मुताबिक रूपेश देवांगन, पिता राजकुमार देवांगन, गुढ़ियारी के शुक्रवारी बाजार इलाके का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को उसका जन्मदिन था। वह अपने दोस्तों के साथ सातपाखर नदी किनारे पिकनिक मनाने गया था। पिता ने मना कया, लेकिन दोस्तों के साथ चला गया युवक परिजनों ने बताया कि रूपेश के पिता ने उसे पिकनिक पर जाने से मना किया था, लेकिन वह दोस्तों के साथ चला गया। जन्मदिन के दौरान सभी दोस्त नदी किनारे घूम रहे थे। इसी दौरान रूपेश नदी के गहरे हिस्से में चला गया और अचानक डूबने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने और गहराई ज्यादा होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोस्तों ने तत्काल पुलिस और स्थानीय लोगों को सूचना दी। एसडीआरएफ और मुजगहन थाना पुलिस कर रही युवक की तलाश सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और मुजगहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था। प्रशासन का कहना है कि खोज अभियान लगातार जारी रहेगा। स्थानीय लोगों के मुताबिक सातपाखर नदी का यह हिस्सा काफी गहरा और खतरनाक माना जाता है। यहां पहले भी डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन लोग बिना सुरक्षा और सावधानी के नदी में उतर जाते हैं। घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। युवक की मां और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button