दुर्ग में ड्रिंक-एंड-ड्राइव कार्रवाई तीन गुना बढ़ी: एक साल में 911 मामले दर्ज, पुलिस ने वाहन जब्त किए – durg-bhilai News
दुर्ग जिले में नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। ‘ऑपरेशन सुरक्षा’ के तहत यातायात पुलिस ने पिछले एक साल में रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाई की है। जनवरी से अक्टूबर 2024 के दौरान जहां ड्रिंक-एंड-ड्राइव के 239 मामले सामने आए थ
.
प्रत्येक मामले में संबंधित वाहन जब्त किए गए और आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर न्यायालय भेजा गया। पुलिस का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।
भिलाई की सेंट्रल एवेन्यू रोड को अनिवार्य हेलमेट-वियरिंग ज़ोन घोषित किए जाने के बाद हेलमेट के उपयोग में भी उल्लेखनीय सुधार देखा गया है। पुलिस का मानना है कि नशे में वाहन चलाने वालों पर की गई कठोर कार्रवाई का सीधा सकारात्मक प्रभाव यातायात अनुशासन पर पड़ रहा है।
ड्रिंक-एंड-ड्राइव के 28 नए प्रकरण दर्ज
इसी क्रम में, 19 नवंबर 2025 को जिलेभर में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने ड्रिंक-एंड-ड्राइव के 28 नए प्रकरण दर्ज किए। सभी वाहनों को मौके पर ही जब्त कर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण बनाकर न्यायालय भेजा गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
दुर्ग यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नशे की हालत में कभी भी वाहन न चलाएं। हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, सीट बेल्ट लगाएं और सभी यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने संदेश दिया, “सुरक्षा आपकी, जिम्मेदारी भी आपकी… ऑपरेशन सुरक्षा में सहयोग दें और अपनी तथा दूसरों की जान की रक्षा करें।”
<











