विज्ञापन दें / सहयोग करें

ज्वेलर्स दुकान से 3.5 लाख की चोरी, एक गिरफ्तार: बलौदाबाजार में आरोपी से 1 लाख का सोना-चांदी बरामद, पुलिस को सीसीटीवी से मिला सुराग – baloda bazar News

बलौदाबाजार सिटी कोतवाली पुलिस ने राजा सोना चांदी ज्वेलर्स दुकान से हुई 3.5 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 लाख रुपये मूल्य का सोना-चांदी का सामान बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भावना ग

.

प्रार्थी रजनीश केसरवानी ने 16 नवंबर 2024 की रात चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत के अनुसार, अज्ञात आरोपी ने दुकान के चैनल गेट का ताला तोड़कर शटर उठाया और दुकान से सोने-चांदी के जेवरात व 10,000 रुपये नकदी चुरा ली थी। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 3,50,000 रुपये आंकी गई थी।

रिपोर्ट के आधार पर सिटी कोतवाली थाना में अपराध दर्ज करने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज से मिला आरोपी का सुराग

पुलिस टीम ने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला। फुटेज में एक व्यक्ति रात के समय दुकान के आसपास संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया। इस जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान धनेश निषाद (30 वर्ष), निवासी ग्राम खपरी, थाना गिधपुरी के रूप में हुई, जिसे बाद में हिरासत में ले लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी धनेश निषाद ने राजा ज्वेलर्स की दुकान में चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के पास से 1,00,000 रुपये कीमत का सोने-चांदी का जेवर बरामद किया है।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण की विवेचना अभी जारी है और पुलिस शेष बचे चोरी के सामान की बरामदगी के प्रयास कर रही है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button