विज्ञापन दें / सहयोग करें

दुर्ग CSVTU फीस घोटाला, PhD छात्रों से लाखों वसूले: फर्जी रसीदें थमाई, बेटिंग और शेयर ट्रेडिंग में उड़ाए, 1.80 करोड़ का ट्रांजेक्शन मिला, चालान पेश – durg-bhilai News

छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) में पीएचडी फीस धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर आरोपी कर्मचारी सुनील कुमार प्रसाद के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश कर दिया है। आरोपी पर छात्रों से वसूली गई लाखों रुपए की रकम ऑनलाइन बेटिंग

.

मामला नवंबर 2025 में सामने आया था, जब पीएचडी शोधार्थियों ने शिकायत की कि फीस जमा करने के बावजूद उनकी एंट्री विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपडेट नहीं हुई। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अंतरिम जांच समिति गठित की। आरोपी के बैंक खातों में लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपए के लेनदेन का खुलासा हुआ है।

फर्जी रसीद देकर वसूले पैसे

जांच समिति की रिपोर्ट में सामने आया कि पीएचडी शाखा में दैनिक मानदेय पर कार्यरत सुनील कुमार प्रसाद छात्रों से 30-30 हजार रुपए लेकर फर्जी फीस रसीद जारी कर रहा था। कई छात्रों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने नकद और ऑनलाइन माध्यम से रकम जमा की थी, जिसे आरोपी निजी खातों में ट्रांसफर करवा रहा था।

प्रारंभिक जांच में 9 लाख 44 हजार 500 रुपए के गबन की पुष्टि हुई थी। इसके बाद 2 फरवरी 2026 को नेवई थाने में एफआईआर दर्ज की गई।

करोड़ों के लेनदेन का खुलासा

भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी के अनुसार, बैंक खातों, विद्यार्थियों के बयान, डिजिटल ट्रांजेक्शन और दस्तावेजी सबूतों के आधार पर जांच की गई। जांच में आरोपी के खातों में करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपए के ट्रांजेक्शन सामने आए हैं।

6 फरवरी को आरोपी की जमानत खारिज होने के बाद 9 फरवरी को पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया। पूछताछ और बैंक स्टेटमेंट की गहन जांच में कई संदिग्ध ट्रांजेक्शन मिले।

Dream11 और शेयर ट्रेडिंग में खर्च की रकम

पुलिस जांच में पता चला कि अवैध रूप से वसूली गई रकम का बड़ा हिस्सा Dream11 और Sportsarena जैसे ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म पर खर्च किया गया। इसके अलावा आरोपी लगातार शेयर ट्रेडिंग में भी निवेश कर रहा था।

जांच एजेंसियों ने आरोपी की पत्नी के बैंक खातों और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की भी पड़ताल की है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पर नौकरी लगवाने के नाम पर भी लोगों से रकम लेने के आरोप सामने आए हैं।

पूर्व अधिकारियों के नाम लेकर भटकाने की कोशिश

गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपने कथित मेमोरेंडम बयान में कुछ पूर्व अधिकारियों के नाम लिए थे और दावा किया था कि वह उनके निर्देश पर रकम लेता था। हालांकि पुलिस जांच में अब तक ऐसा कोई बैंकिंग या दस्तावेजी प्रमाण नहीं मिला है, जिससे यह साबित हो सके कि राशि किसी अधिकारी तक पहुंचाई गई थी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खातों से ऐसी कोई समुचित निकासी भी सामने नहीं आई, जो इस दावे की पुष्टि करती हो।

कोर्ट में चलेगी सुनवाई

सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन और फीस रसीद जारी करने का कार्य आरोपी के जिम्मे था, जहां उसने फर्जी दस्तावेज तैयार कर शोधार्थियों को गुमराह किया।

नेवई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और आर्थिक अपराध से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय में चालान पेश कर दिया है। पुलिस का कहना है कि बैंक रिकॉर्ड, डिजिटल ट्रेल और विद्यार्थियों के बयान मामले के अहम साक्ष्य हैं। अब मामले की सुनवाई कोर्ट में होगी।

……………………

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

CSVTU में पीएचडी शोधार्थियों से फीस गबन केस:रिसर्चर्स को PhD जमा करने 30,000 की फर्जी रसीदें थमाई, विश्वविद्यालय का सलाहकार गिरफ्तार

भिलाई स्थित छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) में पीएचडी शोधार्थियों से निर्धारित शुल्क के नाम पर धोखाधड़ी की गई। अब विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर नेवई पुलिस ने विश्वविद्यालय के सलाहकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर…..


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button