विज्ञापन दें / सहयोग करें

बांग्लादेशियों को पकड़ने आम लोगों की मदद लेगी सरकार: डिप्टी CM बोले- किसी पर शक हो तो हमें खबर दें,टोल फ्री नंबर भी जारी किया – Raipur News

छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी-रोहिंग्या पकड़ने के लिए टोल फ्री नंबर जारी

छत्तीसगढ़ में घुस आए बांग्लादेशी या रोहिंग्या लोगों को सरकार आम लोगों की मदद से पकड़ेगी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध बांग्लादेशी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि या पहचान पर संदेह हो तो वे तुरंत टोल फ्री नंबर पर सं

.

अब डिप्टी सीएम विजय शर्मा के निर्देश पर पुलिस विभाग द्वारा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1905 जारी किया गया है, जो 24 घंटे और सप्ताह के सभी दिनों में सक्रिय रहेगा। इस हेल्पलाइन के माध्यम से राज्य का कोई भी नागरिक, अपने क्षेत्र में मौजूद संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों या उनकी गतिविधियों के संबंध में सूचना सीधे पुलिस प्रशासन को दे सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि लोग बिना किसी भय के राष्ट्रहित में सहयोग कर सकें।

हाल ही में अमित शाह ने वाराणसी की बैठक में इस तरह की कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

क्या बोले गृहमंत्री उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि देश की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन की सरकार राज्य को घुसपैठियों और अवैध गतिविधियों से मुक्त रखने के लिए प्रतिबद्ध है। जब तक ऐसी ताकतों को जड़ से नहीं उखाड़ा जाएगा, तब तक हमारे नागरिकों की सुरक्षा और शांति खतरे में रहेगी। यह हेल्पलाइन आम जनता को एक सीधा, सुरक्षित और प्रभावी माध्यम प्रदान करती है, जिससे वे देशहित में अपनी भागीदारी निभा सकें। राज्य में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की सूचना पर पूरी ताकत के साथ जांच और पहचान की जा रही है।

उपमुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए हैं कि वे इस हेल्पलाइन पर प्राप्त हर सूचना को गंभीरता से लें, आवश्यक सतर्कता बरतें और जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करें। साथ ही इस अभियान को लेकर आम नागरिकों में जागरूकता फैलाने के लिए प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि घुसपैठ के मामलों की पुष्टि के लिए प्राप्त सूचनाओं की सत्यता की पूर्ण जांच की जाएगी, ताकि निर्दोष लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button