विज्ञापन दें / सहयोग करें

कोरिया ट्रिपल मर्डर की जांच के लिए पहुंची CBI टीम: छह सदस्ययीय टीम कोरिया पहुंची, केंद्र सरकार ने दी थी जांच की मंजूरी – Ambikapur (Surguja) News

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बीजेपी नेता समेत 3 लोगों की हत्या के मामले की जांच के लिए सीबीआई की 6 सदस्यीय टीम कोरिया पहुंच गई है। टीम सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचेगी। रेत तस्करी के विवाद पर भाजपा नेता की कार को आग लगाकर उन्हें जिंदा जला दिया गया था। इ

.

दरअसल, 16 जून की रात नौगईं गांव में आरोपियों ने रेत तस्करी विवाद में फॉर्च्यूनर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। कार में एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे। हादसे में भाजपा नेता लल्ला सिंह और नागेंद्र सिंह की जलने से मौत हो गई। वहीं, आरोपियों ने भाजपा नेता के भाई का विरेंद्र सिंह का गला फरसे से काट दिया था। अन्य 2 घायलों का इलाज अभी जारी है।

मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत 4 आरोपियों ने मनेंद्रगढ़ थाने में सरेंडर कर दिया था। वहीं, 5 अन्य आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है।

वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए…

हमलावरों ने घर के सामने फॉर्च्यूनर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई थी।

फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू बुझाया, लेकिन तब तक भाजपा नेता की मौत हो चुकी थी।

कोरिया पहुंची सीबीआई की टीम छत्तीसगढ़ सरकार ने तिहरे हत्याकांड की जांच के लिए प्रस्ताव सीबीआई को भेजा था। सीबीआई ने जांच के लिए सहमति प्रदान कर दी थी। थाना सोनहत में दर्ज अपराध क्रमांक 65/2026 और 66/2026 की जांच के लिए सीबीआई की छह सदस्यीय टीम कोरिया पहुंची है।

सीबीआई की टीम आज जांच के लिए नौगईं पहुंचेगी। टीम कितने दिन कोरिया में रहेगी और जांच के क्या बिंदु तय हैं, यह स्पष्ट नहीं है। बताया गया है कि आज ही सीबीआई को केस डायरी हैंडओेव्हर कर दी जाएगी।

20 जून को मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत 4 ने किया था सरेंडर।

रेत तस्करी से अवैध उगाही को लेकर हत्याकांड

रेत के अवैध खनन को लेकर लल्ला सिंह के परिवार का भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी के परिवार से विवाद चल रहा था। चिरमी के रेत घाट का ठेका करीब 8 माह पहले मयंक सिंह के नाम पर मिला था। इसके बाद मयंक सिंह और उनका परिवार सोनहत, कैलाशपुर और तेलीमुड़ा, बेलिया और छिंगुरा से निकलने वाले अवैध रेत से भी वसूली शुरू कर दी।

भाजपा नेता लल्ला सिंह और उनके परिवार के सदस्य फार्च्यूनर में हूटर बजाते हुए चलते थे। मयंक सिंह प्रति हाईवा 1000 रुपए का शुल्क लेता था। जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में एक हाईवा रेत 5000 रुपये तक में बिकती है।

त्रिपाठी परिवार के पास कुछ टीपर वाहन हैं, जिनसे वे रेत निकालकर जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में बेचते थे। त्रिपाठी परिवार दूसरे घाट से निकाले गए रेत का पैसा देने तैयार नहीं था, जिसे लेकर कई माह से दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

शिकायत दर्ज कर हटवाया हूटर, मारपीट से बढ़ा तनाव

भाजपा नेता भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े करीबी और दबंग नेता थे। आरोपी मनोज त्रिपाठी पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा विधायक रेणुका सिंह का करीबी नेता माना जाता है।

भरत सिंह की फार्च्यूनर गाड़ी में हूटर लगाए जाने की शिकायत सोनहत थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह के दबाव में कार्रवाई कर हूटर हटवा दिया था, जिसके बाद तनाव और बढ़ गया।

मंगलवार को त्रिपाठी परिवार के निशांत त्रिपाठी के साथ सिंह परिवार के मयंक सिंह, उत्कर्ष सिंह, लवकुश सिंह और अन्य ने नौगईं के शिवघाट के पास मारपीट कर दी। मामले में एफआईआर सोनहत थाने में दर्ज कराई गई थी। यह घटना हत्याकांड की वजह बन गई।

रेणुका सिंह के साथ मनोज त्रिपाठी की पुरानी फोटो।

…………………………

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

छत्तीसगढ़- भाजपा नेता को फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाया, 3 मौतें:हाईवा अड़ाकर लगाई आग, साथियों को फरसे से काटा, रेत तस्करी विवाद में हत्या

भाजपा नेता के घर के बाहर ही कार में आग लगाई गई, कार जलकर खाक हो गई है।

छत्तीसगढ़ के कोरिया में रेत तस्करी को लेकर भाजपा नेता समेत 3 लोगों की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने फॉर्च्यूनर के आगे-पीछे हाईवा अड़ाकर रास्ता रोका, फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसमें भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह जिंदा जल गए। पढ़ें पूरी खबर…


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button