CG Monsoon Update: नवतपा के बाद भी तप रहा शहर, मानसून आने में हो रहा देरी.. | CG Monsoon Update: The city is still hot even after Navtaap
CG Monsoon 2025: 10 जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी! गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, पढ़े मौसम रिपोर्ट
CG Monsoon Update: नवतपा के बाद भी नहीं मिला राहत
मौसम विभाग के अनुसार अभी आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है। जिससे फिर एक बार 43 से 44 डिग्री तक अधिकतम तापमान पहुंच सकता है। इसलिए अभी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। साथ ही मानसूनी हवा की गतिविधि कमजोर होने के कारण अब जिले में मानसून पहुंचने में भी विलंब हो सकता है।
मानसून की दस्तक में देरी से बढ़ी परेशानी
इस दौरान बाजार आए व्यवसायियों का कहना था कि नवतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चला, इस दौरान हल्की वर्षा होने से गर्मी का कुछ खास अहसास नहीं हुआ, लेकिन जब से नवतपा खत्म हुआ है, उसके बाद से लगातार गर्मी बढ़ रही है। जिससे अब बाजार में भी बैठना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अब सुबह और शाम दोनों समय गर्मी के चलते काफी दिक्कत हो रही है।
वहीं मौसम विभाग की मानें तो अभी आने वाले 4 से 5 दिनों तक लगातार अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है, इसके बाद अगर अरब सागर से मानूसनी हवा की दिशा बदलती है तो धीरे-धीरे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है, ऐसे में अब सेहत को ध्यान में रखते हुए लोगों को धूप से बचने की जरूरत है।
मानसून के लिए नहीं बन रहा सिस्टम
इस संबंध में मौमस विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा के पैटर्न में बदलाव हो रहा है, इसके कारण अरब सागर से आने वाली मानसूनी हवाएं कमजोर हो गई, जिसके चलते अभी मानसून आने की संभावना नहीं बन रही है। ऐसे में अगले तीन दिनों तक यही स्थिति बने रहने की संभावना है, साथ ही अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि का दौर जारी रहने की संभावना है। हालांकि पश्चिमी विभोभ के चलते सोमवार को बुंदाबांदी होने की संभावना है।
Source link











