विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में शिवसेना ने निकाली रामनवमी शोभायात्रा: जय श्रीराम-जय भवनी के गूंजे नारे, भक्तिमय धुनों पर झूमे रामभक्त, झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र – Raipur News



रायपुर में शनिवार देर शाम शिवसेना ने शोभायात्रा निकाली। इससे पूरा शहर भक्ति के रंग में डूब गया। यह शोभायात्रा रामनवमी के अवसर पर निकाली गई। इस शोभायात्रा में रायपुर के अलावा राज्य के अलग-अलग जिलों से आए शिवसैनिक भी शामिल हुए। करीब 2 दर्जन से अधिक डीजे और धुमाल की व्यवस्था की गई। कई जगह पर स्वागत मंच भी बनाए गए। पहले देखिए शोभायात्रा की तस्वीरें रामनवमी शोभायात्रा रायपुर के फूल चौक से निकाली गई। शोभायात्रा में अलग-अलग तरह की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। इन झांकियों की चमचमाती लाइटिंग और DJ की धुन ने आयोजन को भव्य बना दिया। शोभायात्रा के आगे राम भक्त हनुमान की जीवंत झांकी भी प्रदर्शित की गई। हाथों में थामा भगवा झंडा शिवसेना हर साल रामनवमी के अवसर पर शहर में बड़े आयोजन करती है। इस बार की झांकी में प्रदेश भर के कई जिलों से भारी संख्या में शिवसैनिक पहुंचे थे। उन्होंने हाथों में शिवसेना लिखा हुआ भगवा झंडा थामा था। जिसे लहराते हुए वे भक्तिमय गानों पर झूमते नजर आए। जय श्रीराम और जय भवनी, जय शिवाजी के नारे लगाती लोगों की भीड़ शोभायात्रा में शामिल हुई। ट्रैफिक हुआ स्लो शोभायात्रा की वजह से आमापारा चौक से लेकर शारदा चौक तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी थी। जिस वजह से ट्रैफिक बहुत ही स्लो हो गया। लोग जाम से बचने के लिए दूसरे रास्तों से होकर जाने लगे। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस भी लगातार लोगों को दूसरे रास्ते से डायवर्ट करते दिखाई दी। शोभा यात्रा के दौरान चार पहिया वाहनों को कुछ घंटे के लिए प्रतिबंधित किया गया था।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button