विज्ञापन दें / सहयोग करें

राजनांदगांव में धान खरीदी की धीमी शुरुआत: सोसाइटी कर्मचारियों की हड़ताल से काम प्रभावित, किसानों को नहीं मिला टोकन – Rajnandgaon News

राजनांदगांव में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो गई है, लेकिन सोसाइटी कर्मचारियों की हड़ताल और टोकन न मिलने के कारण इसकी शुरुआत धीमी रही। जिले के उपार्जन केंद्रों पर व्यवस्था चरमरा गई, जिससे किसान अपनी उपज बेचने के लिए कम संख्या में पहुंचे।

.

कर्मचारियों की हड़ताल के चलते धान खरीदी केंद्रों पर कामकाज प्रभावित हुआ है। जिला प्रशासन ने राजस्व अमले को खरीदी केंद्रों पर तैनात किया है, लेकिन प्रभारी कर्मचारियों को प्रक्रिया समझने में दिक्कतें आ रही हैं। कई केंद्रों पर किसानों को टोकन ही नहीं मिल पाए, और जहां टोकन मिले, वहां कर्मचारी अनुपस्थित थे।

कई केंद्रों से नदारद रहे कर्मचारी

कन्हारपुरी सेवा सहकारी समिति मर्यादित सोसाइटी में तो कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था और न ही वहां किसी किसान का टोकन जारी हुआ। इस केंद्र पर केवल मुरूम डालने का काम चल रहा था।

वहीं, मोहारा स्थित सेवा सहकारी समिति मर्यादित ढाबा सोसाइटी में प्रभारी मुकेश कुमार की उपस्थिति में दो किसानों से 152 कट्टा धान की खरीदी की जा सकी।

1 लाख से ज्यादा किसानों का पंजीयन

इस साल जिले में 1,28,410 किसानों का पंजीयन किया गया है। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने सभी उपार्जन केंद्रों पर मानव संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए हैं, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। किसान टोकन के माध्यम से प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक धान बेच सकते हैं।

सरकार सीमित दिनों के लिए धान उपार्जन केंद्रों पर समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी कर रही है। यदि यही स्थिति बनी रही, तो किसानों को अपनी उपज बेचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button