विज्ञापन दें / सहयोग करें

बिलासपुर में आयुष्मान कार्ड पर अपोलो प्रबंधन को अल्टीमेटम, कांग्रेस बोली- कैंसर ही क्यों, हार्ट-किडनी का भी हो मुफ्त इलाज

बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में आयुष्मान कार्ड का लाभ न मिलने को लेकर जिला प्रशासन के चेंबर में कांग्रेस पदाधिकारियों, अपोलो अस्प…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 18 Jul 2026 11:14:59 AM (IST)Updated Date: Sat, 18 Jul 2026 11:14:59 AM (IST)

कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह से चर्चा करते पूर्व व ववर्तमान जिला अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी चर्चा करते हुए।

HighLights

  1. अपोलो की इमरजेंसी सेवाओं में सुधार के लिए कांग्रेस ने खोला मोर्चा
  2. अपोलो में 24 घंटे मेडिकल स्टाफ और लाइफ-सपोर्ट एम्बुलेंस की मांग
  3. कांग्रेस बोली- कैंसर ही क्यों, हार्ट-किडनी का भी हो मुफ्त इलाज

नईदुनिया प्रतिनिधि. बिलासपुर। अपोलो अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में आयुष्मान कार्ड का लाभ न मिलने को लेकर जिला प्रशासन के चेंबर में कांग्रेस पदाधिकारियों, अपोलो अस्पताल के सीईओ व जिला प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। कलेक्टर संजय अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह ने कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल व अपोलो सीईओ से चर्चा की। इस दौरान किडनी, हार्ट, और फेफड़ा व अन्य गंभीर बीमारी के उपचार भी शुरू करने को लेकर चर्चा हुई। सीईओ ने बीमारियों के उपचार के लिए प्रबंधन को प्रस्ताव बना कर हाईकमान को भेजने का आश्वासन दिया है।

पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि आर्थिक अभाव में कोई भी गरीब इलाज से वंचित नहीं होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि कैंसर के साथ-साथ अब हार्ट, किडनी, फेफड़ा, ब्रेन और न्यूरो जैसी क्रिटिकल बीमारियों के लिए भी आयुष्मान कार्ड की सुविधा पहले चरण में तत्काल शुरू की जाए। वहीं, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिधांशु मिश्रा ने आपातकालीन सेवाओं पर गहरी चिंता जताते हुए अस्पताल में 24 घंटे पूर्ण रूप से सुसज्जित एम्बुलेंस और प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता अनिवार्य करने की बात कही। चौतरफा दबाव के बाद अपोलो अस्पताल के यूनिट हेड सीईओ अभय गुप्ता ने आश्वस्त किया कि उठाए गए सभी बिंदुओं पर गंभीरता से कार्रवाई होगी।

उन्होंने एम्बुलेंस व्यवस्था को तत्काल सुदृढ़ करने और गंभीर बीमारियों में आयुष्मान लाभ देने के लिए अपने हेड प्रबंधन से चर्चा कर शीघ्र प्रयास करने का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल ने साफ चेतावनी दी है कि वे इन आश्वासनों पर लगातार निगरानी रखेंगे और सुधार न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। बैठक में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के रूप में प्रमुख रूप से जिला शहर अध्यक्ष सिधांशु मिश्रा, विजय केशरवानी, विजय पांडेय, प्रमोद नायक, राजेश पांडेय, महेश दुबे, शेख नजीरुद्दीन, नरेंद्र बोलर, राजेन्द्र साहू, देवेंद्र सिंह, समीर अहमद, लक्ष्मी साहू, मुकेश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, हितेश देवांगन, महेश ठाकुर, गौरव ऐरी एवं कमल कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

24 घंटे प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ जरूरी

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिधांशु मिश्रा ने कहा कि एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल होने के नाते अपोलो में आपातकालीन सेवाओं में किसी भी प्रकार की कमी सीधे मरीजों के जीवन से खिलवाड़ है। इसलिए जीवन रक्षक उपकरणों से लैस एम्बुलेंस के साथ प्रशिक्षित स्टाफ की चौबीसों घंटे तैनाती की जाए।

लापरवाही पर बैठेगी विशेष जांच कमेटी

उपचार के दौरान लापरवाही की घटना को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। जिला प्रशासन ने पूर्व में हुई लापरवाही की जांच के लिए विशेष जांच कमेटी गठित करने की बात कही है, जिससे अपोलो प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर और शिकंजा कसेगा।

जिला प्रशासन की मध्यस्थता में अपोलो अस्पताल प्रबंधन के साथ विस्तार से चर्चा हुई है। हमने आयुष्मान कार्ड को गंभीर बीमारियों के लिए तत्काल शुरू करने और एम्बुलेंस व्यवस्था सुधारने की बात कही है। प्रबंधन ने समय मांगा है, यदि सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन तेज होगा। विजय केशरवानी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिलासपुर।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button