विज्ञापन दें / सहयोग करें

एमसीबी जिले में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का सर्च अभियान: किरायेदारों, बाहरी लोगों का सत्यापन, संदिग्धों से पूछताछ, वारंटियों की तलाश भी तेज – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News



मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में मंगलवार को गृह मंत्रालय के निर्देश पर पुलिस ने बड़े स्तर पर सत्यापन और सर्च अभियान चलाया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीमों ने बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों और संदिग्ध लोगों की जांच की। अभियान के दौरान कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए सिटी कोतवाली बुलाया गया। अभियान के तहत मनेंद्रगढ़ शहर के मौहारपारा समेत कई मोहल्लों में पुलिस ने किरायेदारों और मकान मालिकों से पूछताछ की। बाहर से आकर रह रहे लोगों के आधार कार्ड, पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। जांच के दौरान मिली संदिग्ध जानकारियों के आधार पर कुछ लोगों को आगे की पूछताछ के लिए पुलिस ने कोतवाली बुलाया। वारंटियों की तलाश में भी चली कार्रवाई एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र नायक ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जिले में रह रहे बाहरी लोगों का सत्यापन कर कानून-व्यवस्था मजबूत करना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखना है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान स्थायी वारंटियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए भी विशेष कार्रवाई की गई। यह अभियान चिरमिरी, जनकपुर और मनेंद्रगढ़ सहित जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाया गया। ‘समाधान ऐप’ की दी जानकारी अभियान में वार्ड पार्षदों और स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस का सहयोग किया। पुलिस ने मकान मालिकों और किरायेदारों को ‘समाधान ऐप’ डाउनलोड करने और उसके उपयोग की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस ऐप के जरिए नागरिक किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना सीधे पुलिस तक पहुंचा सकते हैं। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में चले इस अभियान में एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र नायक, सिटी कोतवाली प्रभारी विवेक पाटले, झगराखांड थाना प्रभारी वासुदेव परगनिया सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button