विज्ञापन दें / सहयोग करें

राजनांदगांव रेंज के नए आईजी अजय यादव ने संभाला पदभार: पहली बैठक में साइबर अपराध नियंत्रण और जनता का विश्वास बढ़ाने पर दिया जोर – Rajnandgaon News



राजनांदगांव रेंज के नव-पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अजय यादव ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने रेंज के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और अपनी प्राथमिकताएं तय कीं। बैठक में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी के एसएसपी वाई.पी. सिंह, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के एसपी लक्ष्य शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन, एलेक्जेंडर किरो, सहायक एआईजी गीता वाधवानी सहित रेंज के सभी एसडीओपी और डीएसपी मौजूद रहे। कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर फोकस आईजी अजय यादव ने बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नक्सल गतिविधियों, महिला एवं बाल सुरक्षा और साइबर अपराधों की रोकथाम की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों और विशेष अभियानों की भी जानकारी ली। बेसिक पुलिसिंग और जनता का विश्वास प्राथमिकता आईजी ने थाना स्तर पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाने और आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध शराब, सट्टा, जुआ और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। आधुनिक जांच और साइबर जागरूकता पर जोर उन्होंने गंभीर अपराधों की जांच में आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक साक्ष्यों के अधिक उपयोग पर बल दिया। साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिसिंग मजबूत करने और लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। बोले- जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता आईजी अजय यादव ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा और उनका विश्वास पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी बनाते हुए रेंज के सभी जिलों में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button