विज्ञापन दें / सहयोग करें

GGU में छात्र की संदिग्ध मौत…जिम्मेदारों पर होगी FIR: एसएसपी बोले- सुरक्षा में लापरवाही बरती, प्रबंधन ने कहा- कैंपस में लगाएंगे CCTV कैमरा – Bilaspur (Chhattisgarh) News

23 अक्टूबर को मिली थी छात्र की लाश।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के तालाब में मिली छात्र की लाश मामले में एसएसपी ने बयान दिया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि छात्र अर्सलान अंसारी की मौत सुरक्षा में लापरवाही से हुई है। लिहाजा, मामले में जिम्मेदारों के खिलाफ

.

इस घटना के विरोध में 17 नवंबर को NSUI ने बड़ा प्रदर्शन किया। NSUI ने छात्र विरोधी नीतियों और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही की बात कही। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने कैंपस की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित छात्रों की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया है।

छात्र की मौत के जिम्मेदार पर कार्रवाई की मांग को लेकर NSUI का प्रदर्शन।

23 अक्टूबर को तालाब में मिली थी छात्र की लाश

बिलासपुर में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के तालाब में 23 अक्टूबर को छात्र अर्सलान अंसारी की लाश मिली थी। वह B.Sc फिजिक्स थर्ड ईयर का स्टूडेंट था। बिहार के छपरा जिले के कादीपुर गांव का रहने वाला था।

जानकारी के मुताबिक, अर्सलान अंसारी 21 अक्टूबर से लापता था। 23 अक्टूबर को अर्सलान के पिता अर्शद अयूब बिहार से बिलासपुर पहुंचे और कपड़ों के आधार पर बेटे की पहचान की। उन्होंने अपने बेटे की मौत के लिए यूनिवर्सिटी प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया था।

घटना के विरोध में NSUI का प्रदर्शन

दरअसल, 17 नवंबर को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। छात्र संगठन ने यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ हो रहे अन्याय का मुद्दा उठाते हुए निलंबित छात्र सुदीप शास्त्री को फिर से एडमिशन देने की मांग की।

वहीं, अर्सलान अंसारी की संदिग्ध मृत्यु पर गंभीर सवाल उठाए गए। संगठन ने आरोप लगाया कि कैंपस के तालाब में शव मिलने के बाद भी अब तक कोई ठोस जांच नहीं हुई। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग रखी।

प्रबंधन ने कहा-10 दिन में रिपोर्ट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाए जाएंगे

यूनिवर्सिटी के कुलसचिव और अन्य अधिकारी गेट पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सुदीप शास्त्री के आवेदन पर 22 नवंबर को होने वाली स्टैंडिंग कमेटी में एडमिशन पर निर्णय लिया जाएगा। वहीं अर्सलान अंसारी की मौत के मामले में यूनिवर्सिटी की जांच जारी है।

घटना के बाद 4 वार्डन हटाए गए

प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने पर केयर टेकर समेत चार वार्डन को हटाया गया है। इस मामले में 10 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट देने की बात कही है। साथ ही कैंपस में छात्रों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने और महिला सुरक्षा के लिए यूजीसी गाइडलाइन व पॉक्सो प्रावधान लागू करने की बात भी कही।

छात्र की वापसी पर स्टैंडिंग कमेटी लेगी निर्णय

यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदर्शन दो मुद्दों ‘निष्कासित छात्र के पुनः एडमिशन और अर्सलान अंसारी की मौत के मामले’ को लेकर हुआ। छात्र को हटाने का फैसला स्टैंडिंग कमेटी का था, इसलिए उसके आवेदन पर समिति अगली बैठक में विचार करेगी।

उन्होंने बताया कि अर्सलान केस की यूनिवर्सिटी जांच लगभग पूरी है और प्रारंभिक जांच में लापरवाही मिलने पर संबंधित केयर टेकर व चार वार्डन हटाए गए। उन्होंने कहा कि गेट वेल्डिंग कराने का आरोप गलत है। पिछली बार हुए प्रदर्शन में गेट का एल-ड्रॉप टूट गया था, जिसकी वेल्डिंग कराई गई थी।

एसएसपी बोले- लापरवाही के लिए जिम्मेदारों पर होगी FIR

दूसरी तरफ एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि छात्र अर्सलान अंसारी की मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में मौत का कारण दुर्घटना बताया गया है, वहीं जांच में घटना स्थल को डेंजरस प्लेस के रूप में चिन्हांकित किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही की पुष्टि होने के बाद अब जिम्मेदारों पर FIR दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सीएसपी को निर्देशित किया गया है।

NSUI प्रदर्शन के दौरान मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष लकी मिश्रा, तन्मित छाबड़ा, प्रदेश महासचिव विकास ठाकुर, सोहेल, प्रदेश सचिव मयंक गौतम, कामरान अंसारी, लोकेश नायक, रंजेश सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

………………………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के तालाब में मिली छात्र की लाश: 3 दिनों से लापता था; पिता बोले- आत्महत्या नहीं, प्रबंधन की लापरवाही से गई जान

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के तालाब में 23 अक्टूबर को एक युवक की लाश मिली थी। मृतक की पहचान यूनिवर्सिटी के स्वामी विवेकानंद हॉस्टल में रहने वाले छात्र अर्सलान अंसारी के रूप में हुई है। वह बिहार के छपरा जिले के कादीपुर गांव का रहने वाला था। पढ़ें पूरी खबर…


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button