छत्तीसगढ़::: कांग्रेस में अब सभी संगठनों को नए सिरे से सक्रिय करने की तैयारी
गुटबाजी से बढ़ी परेशानी
कांग्रेस में शुरू से गुटबाजी हावी रही है। पिछली बार सत्ता में आने के बाद अब गुटबाजी चरम पर पहुंच गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक और बयानबाजी में यह बात साफ दिखाई देती है। इसका असर संगठन के विस्तार पर भी पड़ रहा है। वरिष्ठ नेताओं में आपसी तालमेल नहीं होने से जिलाध्यक्ष के चयन के लिए पर्यवेक्षक बनाने की नौबत आ गई है। इसके बाद गुटबाजी समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है।
पीसीसी में भी हर माह समीक्षा
जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की रिपोर्ट पर अब पीसीसी में भी हर माह समीक्षा होगी। इस तरह से संगठन हर माह कामकाज और रिपोर्ट पर चर्चा करेगा। प्रदेश स्तरीय समीक्षा हर माह 25 से 30 तारीख के बीच होगी।
निष्क्रिय पदाधिकारी होंगे बाहर
कांग्रेस पार्टी के जिम्मेदार सूत्रों का दावा है कि संगठन में पद लेकर घर बैठने वाले निष्क्रिय पदाधिकारी बाहर किए जा सकते हैं। उनके स्थान पर संगठन में नए चेहरों को मौका मिलेगा। संगठन में बिना पद के काम करने वाले कई सक्रिय कार्यकर्ता कतार में हैं, जो जिला अध्यक्ष पद के भी दावेदार हैं।
Source link












