ABHA App: आसान होगा इलाज! 324 अस्पतालों में शुरू होगी व्यवस्था, एक क्लिक में दिखेगी मरीज की हेल्थ कुंडली
इस ऐप का इस्तेमाल रायपुर जिले में भी शुरू हो चुका है। सीएचएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एस, मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल कालीबाड़ी, सिविल अस्पताल माना, 11 सीएचसी समेत 16 अस्पतालों में यह सुविधा शुरू की गई है। अभी 17 यूपीएचसी अस्पतालों को भी ट्रायल के तौर पर जोड़ा गया है। आगामी दिनों में 22 पीएचसी में भी यह सुविधा शुरू की जाएगी। जिसके बाद जिले के 324 प्राइवेट अस्पतालों को इस मिशन से जोड़ा जाएगा।
Source link
Follow Us











