तुलसीपुर अग्निकांड पीड़ितों के बीच पहुंचे प्रखर कलहंस, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | Prakhar Kalhans Reaches Tulsipur Fire Tragedy Victims Assures All Possible Assistance
तुलसीपुर क्षेत्र के कई गांवों में भीषण आग लगने से भारी तबाही मच गई। बेला गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में आग की चपेट में आने से दर्जनों परिवार प्रभावित हुए, कई मकान जलकर राख हो गए और पशुओं की भी मौत हुई। इस हादसे में ग्रामीणों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और चिंता का माहौल है।
घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के युवा नेता प्रखर कलहंस मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों की समस्याएं सुनीं तथा नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आग से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
Source link
Follow Us













