विज्ञापन दें / सहयोग करें

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, अगले तीन दिन भारी बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से अगले पांच दिनों तक प्रदेशभर में वर्षा की गतिविधियां जारी रहने के संकेत हैं।

बीते 24 घंटों के दौरान सभी संभागों में कहीं न कहीं अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि बिलासपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा हुई। राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की बारिश होती रही। प्रदेश में शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान अंबिकापुर में 32 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान पेंड्रा में 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो सारंगढ़ में सर्वाधिक 14 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा लाल बहादुर नगर में 11 सेंटीमीटर, सरायपाली, बड़े बचेली और कुसमी में 10-10 सेंटीमीटर तथा चिरमिरी और डौंडीलोहारा में 9-9 सेंटीमीटर बारिश हुई। प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी 2 से 7 सेंटीमीटर तक वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, रायगढ़, दुर्ग और बेमेतरा समेत कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

राजधानी रायपुर में शनिवार को भी बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने के आसार हैं। शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button