बिलासपुर में 350 किलो प्रतिबंधित कैरी बैग जब्त: 3 दुकानदारों पर 13 हजार जुर्माना, निगम की संयुक्त टीम की छापामार कार्रवाई – Bilaspur (Chhattisgarh) News
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बिलासपुर नगर निगम की संयुक्त टीम ने व्यापार विहार के थोक मार्केट में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान तीन दुकानों से 350 किलोग्राम अमानक स्तर के कैरी बैग और डिस्पोजल जब्त किए गए। अमर टेंडर्स, नानक टेंडर्स और गणेश टेंडर्स के संचालकों पर 13,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया।
यह कार्रवाई नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर की गई। इसमें जोन कमिश्नर एवं हेल्थ ऑफिसर प्रवेश कुमार कश्यप और डिप्टी कमिश्नर अंकुर पांडेय ने नेतृत्व किया। निगम की अतिक्रमण निवारण टीम, पर्यावरण एवं स्वच्छता पेट्रोलिंग टीम भी इस अभियान में शामिल थीं।
प्रतिबंधित पॉलिथीन कैरी बैग जब्त किए गए
निगम की टीम ने व्यापार विहार की दुकानों में अमानक पॉलिथीन बैग्स और डिस्पोजल की जांच की। पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करते हुए प्रतिबंधित पॉलिथीन कैरी बैग जब्त किए गए। विक्रेताओं को चेतावनी दी गई है कि पर्यावरण के लिए हानिकारक पॉलिथीन कैरी बैग की खरीद-फरोख्त न करें, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एक अन्य कार्रवाई में, नगर निगम की अतिक्रमण निवारण टीम ने दयालबंद के मधुबन क्षेत्र में अवैध चखना दुकानों को बंद कराया।
चखना दुकानें चलाई जा रही,माहौल ख़राब
नागरिकों ने कमिश्नर से शिकायत की थी कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से चखना दुकानें चलाई जा रही हैं, जिससे मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है। इस शिकायत के आधार पर दयालबंद मुक्तिधाम के पास ममता कुशवाहा (पति अशोक कुशवाहा), सुनती वर्मा, पवन सोनी, राकेश मौर्या और पिंटू बल की अवैध चखना दुकानों को बंद कराया गया।
-
बिलासपुर में 6 महीने में 151 लोगों की मौत: रतनपुर, तखतपुर और मस्तूरी में सबसे ज्यादा हादसे,अवैध पार्किंग और ढाबों पर कार्रवाई के निर्देश
0:53 - कॉपी लिंक
शेयर
-
छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें: मकान में सेक्स रैकेट, हत्याकर श्मशान में गाड़ी लाश, मोहर्रम-उर्स में DJ-आतिशबाजी बैन, बिजली गिरने से 3 की मौत
2:21 - कॉपी लिंक
शेयर
-
बाउंसर की हत्या का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार: बिलासपुर में पत्थर से सिर कुचलकर किया था मर्डर, 6 दिन में मध्यप्रदेश से दबोचे गए
0:13 - कॉपी लिंक
शेयर
-
ट्रेनों में जेवर चोरी करने वाले 4 महिलाएं गिरफ्तार: अंतरराज्यीय गिरोह की सदस्य, 7 संदिग्ध महिलाएं भी जेल भेजी गईं, सफेदपोश आरोपी दबोचा गया
1:14 - कॉपी लिंक
शेयर
<










