विज्ञापन दें / सहयोग करें

केवरादीह डकैती कांड…मास्टरमाइंड निकला रिटायर्ड पुलिसकर्मी: 10 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल-तलवार अड़ाकर 6 लाख की हुई थी डकैती, शाम को खुलासा करेगी पुलिस – Raipur News

छत्तीसगढ़ के रायपुर में 27 मार्च को 7 नकाबपोश डकैतों ने किसान परिवार पर पिस्टल और तलवार अड़ाकर 6 लाख की डकैती की। अब मामले में रिटायर्ड पुलिसकर्मी समेत 10 आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर है।

.

घटना खरोरा थाना क्षेत्र के केवरादीह गांव की है। बताया जा रहा है कि, रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने ही डकैती की पूरी साजिश रची थी। इस पूरे मामले का पुलिस शाम तक खुलासा करेगी।

केवरादीह गांव में इसी घर में हुई डकैती ।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, ये डकैती किसान के घर में हुई है। पीड़ित राधेलाल ने बताया कि, घर में उनकी पत्नी, मां, एक बेटी और बहू थी। यह सभी अलग-अलग कमरे में सो रहे थे, तभी रात 2 बजकर 5 मिनट में 7 आदमी आए। शोरगुल की आवाज सुनकर घर के अन्य लोग भी उठ गए।

पीड़ित ने बताया कि, अचानक उनके कमरे में 2-3 लोग आ गए। हाथ में तलवार, बंदूक और चाकू लिए थे। गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। वे लोग कहने लगे सभी चुप रहो, चुप रहो। चिल्लाना मत बोलकर तलवार से मारने लगे, जिसको हम लोगों ने हाथ अड़ाकर रोका।

अलमारी में रखी नकदी और जेवरात लेकर भाग गए डकैत।

कैश और जेवर बैग में रखकर भागे

राधेलाल ने बताया कि, डकैतों ने कुछ फैमिली मेंबर के हाथ पर भी बांध दिए थे। इसके बाद डकैतों ने घर में रखे अलमारी से कैश और जेवर निकालकर एक बैग में रखकर वहां से भाग निकले। इसके बाद राधेश्याम ने करीब 3 बजे रात खरोरा पुलिस को सूचना दी थी।

किसान से सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। खुद रायपुर SSP लाल उमेद सिंह मौके पर पहुंचकर मुआयना किया था। उनके साथ एडिशनल एसपी क्राइम, डीएसपी क्राइम और सीएसपी कोतवाली भी मौजूद थे।

………………………………

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

रायपुर में पिस्टल-तलवार अड़ाकर 6 लाख की डकैती:7 नकाबपोश छत के सहारे घर में घुसे; गहने-पैसों का ठिकाना पूछा, फिर हाथ-पैर बांधकर वारदात

रायपुर के केवरादीह गांव के इसी घर में डकैती हुई है।

रायपुर में गुरुवार की रात 7 नकाबपोश डकैतों ने परिवार पर पिस्टल और तलवार अड़ाकर 6 लाख की डकैती की है। वारदात से पहले डकैतों ने परिवार के कुछ लोगों के हाथ-पैर बांध दिए थे। इसके बाद कैश और जेवर लेकर भाग निकले। मामला खरोरा थाना क्षेत्र के केवरादीह गांव का है। पढ़ें पूरी खबर…

रायपुर डकैती कांड…एक गलती से 10 लोग फंसे:पीड़ित की बहन का रिटायर्ड फौजी दोस्त निकला मास्टरमाइंड; 3 अलग-अलग लेयर में थे आरोपी

रायपुर में पहचान वालों ने मिलकर डकैती की थी

रायपुर डकैती कांड में पीड़िता की सगी बहन का दोस्त रिटायर्ड फौजी इस पूरे कांड का मास्टरमाइंड निकला है। BSF के रिटायर्ड फौजी ने सुपारी देकर इस पूरी डकैती को अंजाम दिया है। वारदात के लिए तीन अलग-अलग लेयर में आरोपी थे। पहले लेयर में मास्टरमाइंड और उसके करीबी दोस्त, दूसरे लेयर में उनके परिचित, तीसरे लेयर में नागपुर से आए हुए सहयोगी थे। पढ़ें पूरी खबर…


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button