CG News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बिछेगा सड़कों का जाल, CM साय के निर्देश पर 2 करोड़ 98 लाख रुपए की मिली स्वीकृति | CG News: Approval of Rs 2 crore 98 lakh for road construction in Jashpur on instructions of CM Sai
ग्रामीणों ने बताया कि, चोंगरीबाहर से कोरंगा पुल तक की सड़क की स्थिति खराब हो जाने के कारण बरसात के मौसम में स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब इस सड़क के डामरीकरण से न केवल स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगीए बल्कि दो अन्य राज्य ओडिशा और झारखंड के आवागमन में भी सुगमता होगी।
CG Liquor Prices 2025: जाम छलकाने वालों के लिए खुशखबरी! 1 अप्रैल से शराब की नई दरें होगी लागू, मात्र इतने रुपये में मिलेगी पूरी बोतल
स्थानीय लोगों को यात्रा में आसानी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के विकास के लिए कई सड़क निर्माण की स्वीकृतियां मिल चुकी हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले की सड़कें बेहतर होंगी, जिससे स्थानीय लोगों को यात्रा में आसानी होगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। राज्य सरकार ने जशपुर जिले में सड़क निर्माण के लिए कई प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनमें विशेष रूप से दूरदराज के क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है।
इन परियोजनाओं के पूरा होने से जिले के ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक संपर्क बेहतर होगा, साथ ही अन्य राज्यों के साथ आवागमन भी सुगम होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इस कदम से जशपुर जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी और इससे स्थानीय लोगों का जीवनस्तर भी ऊंचा होगा।
Source link












