विज्ञापन दें / सहयोग करें

धमतरी में निरई माता मंदिर 5 घंटे के लिए खुला: चैत्र नवरात्रि पर भक्तों की उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने भी किए दर्शन, जिले की खुशहाली मांगी – Dhamtari News



धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक स्थित मोहरा गांव की पहाड़ियों में प्रसिद्ध निरई माता मंदिर का दरबार 22 मार्च को श्रद्धालुओं के लिए खोला गया। यह मंदिर साल में केवल एक बार चैत्र नवरात्रि के पहले रविवार को जात्रा (उत्सव) के अवसर पर खुलता है, जिसके कारण यहां हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ती है। धमतरी कलेक्टर अविनाश मिश्रा भी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने आम श्रद्धालुओं के साथ लाइन में लगकर माता के दर्शन किए। प्रशासन ने भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की थीं। निरई माता मंदिर से जुड़ी कई धार्मिक मान्यताएं प्रचलित हैं। बताया जाता है कि मंदिर में महिलाओं का प्रवेश और प्रसाद ग्रहण करना वर्जित है। चैत्र नवरात्रि के दौरान यहां बिना तेल और घी के अपने आप दिव्य ज्योति प्रज्ज्वलित होने की भी मान्यता है। मंदिर साल में केवल 5 से 6 घंटे के लिए ही पूजा-अर्चना के लिए खोला जाता है। श्रद्धालु यहां गुलाल नहीं चढ़ाते, बल्कि नींबू, नारियल और अगरबत्ती अर्पित कर माता का आशीर्वाद लेते हैं। माता दरबार का अनुभव अद्भुत कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने बताया कि निरई माता दरबार का अनुभव अद्भुत रहा। उन्होंने कहा कि यह दरबार वर्ष में केवल एक बार खुलता है। इस बार मोहरा गांव स्थित मंदिर में लगभग 30 से 40 हजार श्रद्धालु पहुंचे, जिनकी आस्था देखने लायक थी। कलेक्टर ने यह भी बताया कि वे अपनी टीम के साथ यहां पहुंचे थे और प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की थीं। मंदिर में अभी कई विकास कार्य बाकी कलेक्टर ने बताया कि निरई माता मंदिर में अभी कई विकास कार्य होने बाकी हैं, जिनके प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। मंदिर क्षेत्र में बोरवेल और सड़क जैसी मूलभूत मांगों को प्रशासन स्तर पर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में हाईमास्ट लाइट और शेड निर्माण जैसे कार्य कराए जा चुके हैं। भविष्य में भी प्राप्त मांगों के अनुसार सुविधाएं विकसित की जाएंगी। दर्शन के बाद कलेक्टर ने धमतरी जिले की खुशहाली, विकास और निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button