मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म मामले में 10 साल की सजा, 4 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़ में मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म के मामले में राजधानी की विशेष अदालत ने सख्ती दिखाते हुए आरोपित विमल कुमार नट (19) को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 4 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
यह मामला मूक-बधिर युवती के साथ हुई हैवानियत से जुड़ा है, जिस पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाया। विशेष अदालत ने सुनवाई के बाद आरोपित को दोषी पाते हुए यह सजा दी।
Follow Us












