छत्तीसगढ़ बीजेपी में पदाधिकारियों की नियुक्ति: झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, संभाग प्रभारी और कार्यसमिति घोषित; पढे किसे मिली क्या जिम्मेदारी – Raipur News
छत्तीसगढ़ बीजेपी संगठन में पदाधिकारियों की नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी गई है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मारकण्डेय ने झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों, संभाग प्रभारियों और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की सूची जारी की है। इस घोषणा के साथ ही संगठन में नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जारी सूची के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों की नियुक्ति की गई है, जबकि संभाग स्तर पर भी प्रभारी तय किए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश प्रकोष्ठ की कार्यसमिति का भी गठन किया गया है, जिसमें कई कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि इन नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक सरकार की योजनाओं और संगठन की गतिविधियों को बेहतर तरीके से पहुंचाया जा सकेगा। बीजेपी के प्रदेश संगठन के मुताबिक, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का मुख्य उद्देश्य शहरी गरीबों, मजदूर वर्ग और झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों के मुद्दों को सामने लाना और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ना है। नए पदाधिकारियों को संगठन विस्तार, जनसंपर्क और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है। पढ़े किन्हें मिली क्या जिम्मेदारी
<










