कवर्धा में कांग्रेसियों ने चूल्हा जलाकर भजिया तला: सिलेंडर के बढ़ते दाम को लेकर प्रदर्शन, कीमत कम करने की मांग – kabirdham News
देश भर में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराज़गी बढ़ती जा रही है। इसी के विरोध में कवर्धा में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए सड़क पर चूल्हा जलाकर भजिया तले और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सबसे ज़्यादा असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। कांग्रेसी नेताओं का आरोप है कि सरकार की नीतियों के कारण आम लोगों की जेब पर लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक ओर में महंगाई चरम पर है। वहीं दूसरी ओर सरकार बड़े उद्योपतियों को फ़ायदा पहुंचाने में लगी हुई है। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों आम जनता के बजाय जिन देशों को बाहर डीज़ल, पेट्रोल और गैस की सप्लाई करता है। वहां उनकी कीमतें कम है, जबकि देश के भीतर ही आम जनता को महंगे दामों पर पेट्रोल, डीजल और गैस खरीदनी पड़ रही है। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के बजट पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेसियों की चेतावनी कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि मंगाई का नियंत्रण नहीं किया गया और गैस सिलेंडर की क़ीमत बढ़ी कीमतों को वापस नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में पार्टी और बड़ा आंदोलन करेगी|
Source link












